फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 10 Oct 2024 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बुधवार की रात चोर ज्वेलरी सहित नकदी उड़ा ले गए। धर्मपुर बाजार निवासी सचिन वर्मा की ज्वेलरी की दुकान धर्मपुर चौराहे पर है। वह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए।
विज्ञापन

उनके अनुसार, रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी लगभग तीन किलो चांदी के गहने एवं 80 हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ने कैमरे से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की लेकिन कैमरे का डीवीआर सुरक्षित मिला जिसकी पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। पूछताछ करके जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं पूर्वांचल ग्रामीण बैंक भिटौली के बगल में रुदलापुर निवासी रतनलाल वर्मा की दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें