फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 10 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के मऊपाकड़ तिराहे के पास चोरों ने एक दुकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बिस्मिल नगर निवासी अमन प्रजापति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 2:40 बजे मऊपाकड़ तिराहे के पास गीता होलसेल मार्ट के बगल में स्थित उनकी दुकान के स्टोर रूम में चोरी हुई। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने उसके गोदाम के बगल में स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें