फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो घरों में चोरी

Wed, 16 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली के तिलकवनिया के महाराजगंज टोले पर मंगलवार की रात चोरों ने एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के तिलकवनिया के टोला महराजगंज निवासी दयाशंकर यादव के घर मंगलवार की रात चोर पहले सेंध लगाने का प्रयास किए। मगर सफल न होने की दशा में वे छत के रास्ते घर में उतर गए और दो बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स घटनास्थल से 500 मीटर स्थित गन्ने के कांटे के पास मिला।

बॉक्स का ताला तोड़क कपड़े और एक जोड़ी पायल लेकर चंपत हो गए। जाते समय चोरों ने गन्ना क्रय केंद्र पर लगे कांटे को भी अपना निशाना बनाते हुए कांटे में लगी माइनर स्केल और स्केल बैलेंस भी उड़ा ले गए। इसी प्रकार दूसरे टोला ढोढ़ीला निवासी सुग्गी के घर को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें की इसके पूर्व उसी टोला निवासी शेषनाथ यादव के घर में दो  माह पूर्व चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों रुपये का जेवर लेकर चंपत हो गए थे। इसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं, पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें