लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिले से 374 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उनका जल्द ही इंटरव्यू कराया जाएगा। लेखपाल के 111 पदों के लिए दो महीने पहले परीक्षा हुई थी।
राजस्व परिषद के निर्देशन में दो महीने पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जनपद में 34 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। दो दिन पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पेन ड्राइव में संबंधित अधिकारी को दे दिया गया था।
डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। 374 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 111 पदों के लिए हुए परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जल्द ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।