फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहनों के साथ घर लौट रहे युवक पर मनबढ़ों ने किया हमला

Sat, 15 Feb 2025 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के टिकुलहिया पुल के पास नशे में धुत मनबढ़ों ने बोलेरो से बहनों के साथ घर लौट रहे युवक पर पंच और लाठी-डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को तीन बहनें निचलौल शहर स्थित एक महाविद्यालय गई थीं। जहां से शाम करीब चार बजे बहनों को वह बोलेरो से लेकर घर लौट रहा था। गांव टिकुलहिया पुल के पास आवाज देकर रोक लिया। कारण पूछने पर आरोपी आक्रोशित हो उठे और दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने सिर और चेहरे पर पंच और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शमशाद उर्फ शहजाद, अली हुसैन उर्फ पतरु, रियाज, मोहम्मद आलम, साहिल और विशाल ढोडे का दामाद निवासी टिकुलहिया सहित छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



हमलवारों ने बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं छोड़ा
पीड़ित युवक ने पुलिस से आगे बताया है कि हमलावरों की दबंगई इस कदर है, की घटना के दौरान बीच बचाव करने वाले दो अन्य लोगों को भी पिटाई कर घायल कर दिया। क्योंकि घटना के दौरान गाव के ही दिलीप गौड़ रास्ते से गुजर रहे थे। घटना को देख दिलीप उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमलावरों ने दिलीप के सिर और मुंह पर बोतल से वार कर घायल कर दिया। इतना ही बगल गांव के करमहिया निवासी मोनू गुप्ता को भी बीच बचाव के दौरान हमलावरों ने पंच से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें