ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस अचेत युवक को पहुंचाया सीएचसी निचलौल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मुहल्ला निवासी एक युवक को कोतवाली में शिकायत करना महंगा पड़ गया। बौखलाए बड़े भाई ने परिजनों संग मिलकर भरवलियां ढाले पर उसकी कार रोक लाठी डंडे, हाकी से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह लहू लुहान होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी निचलौल पहुचाया। जहां डाॅक्टर ने नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ठूठीबारी कस्बे के शांतिनगर मुहल्ला निवासी राजेश त्रिपाठी दिन शुक्रवार की सुबह पैतृक मकान में रहने को लेकर बड़े भाई विंध्याचल त्रिपाठी, भाभी योगलक्ष्मी, भतीजे निखिल व आशुतोष पर मारने पीटने व जान से मारने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिए। जिस पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं जैसे ही इसकी भनक आरोपियों को हुआ तो ठूठीबारी निचलौल मार्ग स्थित भरवलियां ढाले पर खुन्नस खाए लोगों कार को रोक कार से खींचकर हाकी, लाठी डंडे से ताबड़ तोड़ पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। आस पास की महिलाओं का विरोध देख हमलावर भाग निकले। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी भेज दिया गया हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।