घुघली। भुवनी चौराहे पर जूते के दुकान में चोरी कर रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई करने ने जुटी रही। ग्राम सभा भुवनी चौराहे पर जमालुद्दीन अंसारी की जूता चप्पल की दुकान है। शुक्रवार को एक बजे दुकानदार कहीं गया हुआ था। उसी समय उक्त युवक कैस बाक्स से लगभग पांच हजार की चोरी कर लिया गया। उसी समय दुकानदार दुकान में आ गया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर भागने लगा। कुछ लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा। थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद