फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति की मौत के मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां में शराब भट्टी के निकट एक पुलिया के नीचे स्थानीय निवासी हकामू उर्फ इमामुद्दीन का संदिग्ध हालात में शव मिलने से परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी सरवर जहां ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरवर जहां ने बताया कि 2 दिन पहले बाइक को लेकर गांव के बगल के ही एक व्यक्ति से मेरे पति की तू-तू मैं मैं हुई थी और उसने धमकी भी दी थी। सरवर जहां ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मेरे पति इमामुद्दीन बीते रविवार की शाम 7:30 बजे घर से यह कह कर निकले कि शराब भट्टी पर कोई मुझे बुलाया है। देर रात लगभग 12:00 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तब मैं अपने बच्चों के संग उन्हें ढूंढने के लिए भट्टी की तरफ गई लेकिन रात में उनका कहीं अता-पता नहीं चला। सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे राहगीरों ने पुलिया के नीचे उनका शव देखा। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिया के नीचे से शव निकाला गया और लगभग 8:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। सरवर जहां ने आगे अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि घटना से कुछ दूरी पर शराब भट्टी के पास मेरे पति का एक चप्पल मिला जबकि दूसरा चप्पल पुलिया के पास मिला। उनके शरीर पर गहरी चोट है। ऐसा लग रहा है कि लोहे की रॉ़ड से उनके शरीर पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें