फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कीटनाशक पीने से महिला की हालत बिगड़ी, परिजन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के इटहिया गांव में पारिवारिक कलह के बाद एक महिला ने शनिवार को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी निचलौल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया तो परिजन अस्पताल से भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटहिया के टोला डुमरी निवासी महिला की अपने ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद कमरे में अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले पहुंचे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान परिजन अस्पताल से चले गए। सीएचसी कर्मियों ने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया।
अस्पताल में मौजूद एक अन्य मरीज के तीमारदार ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान के हस्तक्षेप के बाद परिजन वापस आए और महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। महिला की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन

पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। जिला अस्पताल में भी महिला की हालत गंभीर बनी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें