निचलौल। शहर स्थित राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड्स के तत्वावधान में स्काउट गाइड कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में कुल 45 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को अतिथि एसडीएम शैलेंद्र गौतम और तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी और शत्रुंजय सिंह संयुक्त रूप से रहे।
जिला सचिव संजय मिश्र ने बताया कि ब्लाॅक बेसिक स्काउट व गाइड में जेके मांटेसरी घुघली ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, तहसील जूनियर स्काउट में आचार्य बलदेव इंटर काॅलेज भुवानी व गाइड में श्रीबजरंगी सिंह इंटर काॅलेज घुघली को पहला स्थान मिला। जबकि, तहसील सीनियर में किसान आदर्श इंटर काॅलेज बेलवा व गाइड में आचार्य बलदेव इंटर काॅलेज भुवानी को पहला स्थान मिला। इसी तरह से नगर जूनियर स्काउट और गाइड का खिताब लगातार हर वर्ष की तरह चोखराज तुलस्यान इंटर काॅलेज सिसवा बाजार ने पहला स्थान हासिल कर प्राप्त किया। वहीं, नगर सीनियर स्काउट महराजगंज इंटर काॅलेज व गाइड में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज नौतनवा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली इन सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा स्काउट-गाइड से अनुशासन कर्तव्य निर्वहन और देश प्रेम की सीख मिलती है। स्काउट गाइड आपदा और किसी भी बड़े आयोजनों एवम अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हैं। वहीं, तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउटिंग जीने की कला सिखाती है, इससे बच्चे अनुशासित होते है। जो बेहतर तरीके से नए समाज का निर्माण करते है। कार्यक्रम का संचालन एएलटी उमेश कुमार ने किया। इस दौरान हरीश्चंद श्रीवास्तव, नीलम त्रिपाठी, दीन दयाल शर्मा, शशांक गुप्ता, परमानंद पांडेय, राजन विश्वकर्मा, देवानंद भारती मौजूद रहे।