ठूठीबारी। किशनपुर गांव के युवाओं को खेल-कूद दौड़ के प्रति जागरूक करने के लिए किशुनपुर गांव के युवा टीम द्वारा रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में धीरज ने बाजी मारी तो 800 मीटर दौड़ के चैंपियन विद्याराम बने।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के धीरज यादव को प्रथम स्थान पाने स्थान पाने पर ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पाने पर योगेश यादव को मेडल तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले ऋषभ यादव को मेडल देकर सम्मानित किया गया। 800 मीटर के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विद्याराम यादव को ट्रॉफी, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले दीपक यादव व तृतीय स्थान पाने वाले प्रिंस यादव को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि गांव के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कुलदीप यादव, राज शर्मा, ऋषिकेश यादव, सुदीप आदि मौजूद रहे।