फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंचायत में पत्नी से तलाक के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के डीगही गांव में शनिवार शाम पत्नी से पंचायत में तलाक होने के बाद एक युवक ने घर पहुंचकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कमलेश की शादी कटखोरी निवासी बिंद्रावती से हुई थी। दंपती की तीन वर्षीय बेटी परी है। कमलेश की मां चंपा ने बताया कि बहू पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी। बेटा उसे घर लाने के लिए कई बार ससुराल गया लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। इसे लेकर कई बार बातचीत और समझौते का प्रयास भी किया गया लेकिन बात नहीं बनी।
मां के अनुसार, शनिवार को पंचायत में पत्नी से तलाक होने के बाद कमलेश शाम को घर लौटा। इसके बाद करीब सात बजे घर के दरवाजे पर खड़े होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। घटना के बाद स्वजन और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। स्वजन युवक का उपचार करा रहे हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें