फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पछुआ हवा ने कम की चमकीली धूप की गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिर रहा पारा आठ किमी प्रति घंटा रही हवा की रफ़्तार
विज्ञापन

मंगलवार से घने कोहरे का अनुमान, बढ़ जाएगी ठंड
महराजगंज। जनपद में शनिवार को भी मौसम सामान्य रहा। सुबह 6:30 बजे साफ आसमान के चलते धूप काफी चमकदार दिखी। लगभग 11 बजे तक धूप की गर्मी भी महसूस की गई। इसके बाद पछुआ हवा ने ठंड का एहसास कराया। मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार से कोहरे का घनत्व बढ़ने से तापमान में गिरावट का क्रम शुरू होगा। मौसम विभाग ने ठंड में इजाफे का अनुमान जताया है।
महीने के आखिरी दिनों में तापमान का लुढ़कने का क्रम रुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। सुबह की धूप कोहरा न होने के कारण चमकीली रही और लगभग 11 बजे तक यह काफी आरामदायक महसूस की गई। लोग धूप का लुत्फ उठाते दिखे। दोपहर बाद आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने धूप के असर को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। दोपहर बाद पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आगामी दो दिनों में पूर्वी यूपी का तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। लेकिन मंगलवार से कोहरा बढ़ने और ओस की संभावना बन रही है। तापमान कम होने के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें