फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक पर लदी 5 बोरी यूरिया खाद के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान नेपाल सीमा के पास बाइक पर लदी 5 बोरी यूरिया खाद के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए यूरिया और आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसएसबी के बीओपी हरदीडाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। वे अभी नेपाल सीमा स्थित आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक युवक बाइक पर यूरिया खाद लेकर आता दिखाई दिया। वह जवानों को देखते ही खाद छोड़कर भागने लगा, जवानों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगरनाथ, निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, टोला नौसड़िया थाना नौतनवा बताया। जवानों ने बरामद 5 बोरी यूरिया खाद और बाइक समेत आरोपी युवक को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें