फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप पर भारी रही पछुआ हवा, कराया गलन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
15 किमी प्रति घंटा रही पछुआ की रफ़्तार
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट के बने आसार
महराजगंज। बृहस्पतिवार को खिली धूप पर पछुआ हवा की ठंड का प्रभाव अधिक रहा। धूप में भी पछुआ हवा ने सर्द सिहरन महसूस कराया। धूप व पछुआ के संयुक्त प्रभाव से तापमान स्थिर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और घट सकता है।
बृहस्पतिवार को जनपद का अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनवरी के अंतिम सप्ताह से बिगड़ा मौसम का मिजाज तराई क्षेत्र में लगातार बदल रहा है। इस समय सीमा के भीतर हल्की बारिश के साथ कोहरा, घने बादल व पछुआ की रफ्तार से सर्दी का प्रभाव बना हुआ है। बुधवार को दोपहर तक शीतलहर जैसे हालात रहे। जबकि बृहस्पतिवार को धूप खिलकर भी कमजोर साबित हुई। 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने धूप में भी गलन का अहसास कराया। शाम चार बजे तक धूप होने के बाद लोगों को ठंड से विशेष राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ व मध्य भारत से पहुंच रहे प्रति चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। आगामी दिनों में कोहरा व पछुआ के संयुक्त प्रभाव से न्यूनतम तापमान के लुढ़कने का अनुमान है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें