फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहालग से बनी है रौनक, आने वाले दिनों को लेकर व्यापारी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के हालिया बयान ने व्यापारियों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हित में एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है
महराजगंज। शादी-ब्याह के सीजन के चलते अभी सोने-चांदी की दुकानों पर रौनक छाया है। खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। प्रधानमंत्री के बयान ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान ने सोने और चांदी के बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से राष्ट्रीय हित में एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। इस बयान का उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितता और ऊंचे कच्चे तेल के दामों के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना और रुपये को मजबूती देना है।
विज्ञापन

लगन के कारण सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई हैं, जिससे खरीदारों और निवेशकों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हैं। शादियों के कारण गहनों की मांग में तेजी है। ऊंचे दामों को देखते हुए कई परिवार अब भारी गहनों के बजाय लाइटवेट ज्वेलरी को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों की मांग के अनुसार बाजार में सभी प्रकार के गहने उपलब्ध हैं।
व्यापारियों के अनुसार, अभी तो व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में व्यापार पर असर पड़ने की संभावना है। कुछ व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। अगर लोग सोना नहीं खरीदेंगे तो हम व्यापारियों का क्या होगा। किराए पर लेकर हम दुकान चलाते हैं। इसी से हमारा परिवार चलता है। कई कर्मचारियों का वेतन भी इसी दुकान से दिया जाता है। अगर दुकानदार कम हो जाएगी तो आने वाले दिनों में काफी परेशानी होगी।
स्पीकअप
अभी तो व्यापार में कोई दिक्कत नहीं है। सरकार ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की है। दुकानदारी कर्ज लेकर शुरू किया है। अगर लोग खरीदारी नहीं करेंगे तो हमारा रोजगार कैसे चलेगा। कर्ज बढ़ने से दुकान पर ताला भी लग सकता है।
विज्ञापन

-उदयभान सर्राफ
...............
सोने-चांदी की बिक्री नहीं होगी तो मेरे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। लखनऊ होलसेल सर्राफा मंडी में सोना खरीदने के लिए भेजा गया था सोना के बदले सोना देने की बात कही गई। किसी भी रेट में सोना बेचने के लिए व्यापारी तैयारी नहीं हुआ। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ेगी।
-काशीनाथ वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें