फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहालग ने बढ़ाई बाजार की रौनक, उमड़ने लगे खरीदार

विज्ञापन
शहर ​स्थित एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे लोग। 
विज्ञापन
मौसम को देखते हुए हल्के लहंगे की डिमांड
विज्ञापन

15 मार्च से खरमास के कारण नहीं थे लग्न मुहूर्त
महराजगंज। 15 अप्रैल से खरमास समाप्त हो रहा है। इसके बाद से फिर बैंड-बाजा-बरात का दौर लगभग दो माह के लिए शुरू हो जाएगा। सहालग की शुरुआत से पहले बाजार सज कर तैयार हो चुके हैं। यही नहीं जिन घरों में मांगलिक आयोजन होने हैं उन्होंने खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजार में कपड़ों की सर्वाधिक बिक्री हो रही है। इनमें भी रेडीमेड कपड़ों की मांग अधिक है।
सहालग का दौर 15 मार्च से खरमास के कारण रुक गया था, लेकिन यह अब समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। कपड़ों व आभूषण की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ दिख रही है। मुख्यालय के रेडीमेड थोक विक्रेता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए गर्मी की ट्रेडिशनल रेंज मंगाई जा चुकी है। लहंगे में परतदार डिज़ाइन, लेजर-कट फूल, उभरे हुए डिजाइन बारीक कारीगरी वाले लहंगों का चलन अधिक है। यह तीन हजार से 15 हजार की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

भारी-भरकम रेशम की जगह ऑर्गेंजा, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे हल्के और हवादार कपड़ों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। डिजाइन में अलग किए जा सकने वाले स्लीव्स वाले शूट की भी बिक्री अधिक हो रही है। थोक रेडीमेड विक्रेता दुर्गा चोखानी ने बताया कि सूती कुर्तियों व शार्ट्स का चलन बढ़ा है। सहालग मई तक चलेगा जिसमें हल्के कपड़े ट्रेडिशनल व अलग लुक के कारण अधिक पसंद किए जा रहे हैं। खरमास की समाप्ति के बाद कारोबार और बढ़ेगा क्योंकि खरमास में कुछ नया खरीदने से लोग परहेज करते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि 15 मार्च को खरमास लगा था जो 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी तिथि से सनातन में लग्न मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।
अप्रैल व मई में लग्न की तिथियां
-20 अप्रैल 2026, दिन सोमवार
-21 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार
-25 अप्रैल 2026, दिन शनिवार
-26 अप्रैल 2026, दिन रविवार
-27 अप्रैल 2026, दिन सोमवार
-28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार
-29 अप्रैल 2026, दिन बुधवार

-1 मई 2026, दिन शुक्रवार
-3 मई 2026, दिन रविवार
-5 मई 2026, दिन मंगलवार
-6 मई 2026, दिन बुधवार
-7 मई 2026, दिन गुरुवार
-8 मई 2026, दिन शुक्रवार
-13 मई 2026, दिन बुधवार
-14 मई 2026, दिन बृहस्पतिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें