फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कल से बजेगी शहनाई, 24 मुहूर्त

Sun, 13 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 14 अप्रैल से जून तक खूब शहनाई बजेगी। 11 जून तक कुल 57 दिनों में 24 दिन लग्न मुहूर्त के मिल रहे हैं। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है, जिससे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

खरमास और शुक्र अस्त होने से 16 मार्च के बाद मांगलिक कार्य ठहर गए थे। अब यह बाधा दूर हो रही है। पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि 14 अप्रैल से 11 जून तक विवाह, मुंडन, सगाई जैसे मांगलिक कार्य होंगे। इस अवधि में कुल 24 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। अप्रैल में सात, मई में 12 और जून में पांच शुभ मुहूर्त हैं।
मई में सर्वाधिक मुहूर्त हैं। 11 जून को बृहस्पति (गुरु) अस्त होंगे जिससे एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। फिर छह जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चार माह चातुर्मास होगा। यह स्थिति 31 अक्तूबर तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल शुभ कार्यों में तेजी रहेगी। एक नवंबर से मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें