महराजगंज। सोमवार का मौसम उमस भरा रहा। दिन में बादल छाए रहने के कारण धूप से तो लोगों को निजात मिली, लेकिन हवा न चलने के कारण उमस से राहत नहीं मिल सकी।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड हुआ। रात लगभग आठ बजे बूंदाबांदी का क्रम शुरू हुआ, लेकिन हवा का रुख शांत ही बना रहा।
रविवार की शाम मौसम के करवट लेने और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली थी। लोगों को उम्मीद थी कि रात में बारिश होगी। रात में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा का क्रम पूरी रात बना रहा। सोमवार को सुबह हल्की बारिश के बाद बादलों का डेरा तो पूरे दिन रहा, लेकिन न तो इसके बाद बारिश हुई न ही हवा से राहत मिल सकी।
रात आठ बजे के बाद बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी धूप खिलने की संभावना नहीं है। हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।