फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टेशन का वेटिंग रूम जल्द होगा वातानुकूलित

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन का वेटिंग हाल वातानुकूलित होगा। इसके लिए महराजगंज डिपो की तरफ से 1.5 टन एसी और 6 किलोवाट सोलर व्यवस्थित करने लिए प्रस्ताव निर्माण प्रारंभ कराया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी सरकारी विभागों को पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा देने के लिए सोलर के प्रयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश क्रम में डिपो की तरफ से परिवहन निगम राज्य कार्यालय सोलर से संचालित एसी व्यवस्था के लिए जुटा है।
पिछले वर्ष रोडवेज बस स्टेशन का बस अड्डा आधुनिक रूप में निर्मित हुआ। यहां यात्रियों के लिए सुविधा का विस्तार भी हुआ है। बिजली, पानी, रोशनी का इंतजाम भी बेहतर होने से बसों के लिए इंतजार करने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ी है।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए एलईडी भी लगी है। अब यात्री सुविधा बढ़ाने के क्रम में ही वेटिंग रूम को एसी में परिवर्तित करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा बसों का इंतजार करते समय न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें