फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 15 Sep 2018 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धानी-लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र के बंगला चौराहा के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 12 दिन पहले जल गया था। इससे आपूर्ति ठप है। बार-बार ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी लोगों की इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अशोक गुप्ता और राहुल शर्मा के नेतृत्व में धानी-बृजमनगंज मार्ग पर बंगला चैराहे के पास रास्ता जाम कर दिया। इससे दिन में 12 से दो बजे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने  विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। थानाध्यक्ष, तहसीलदार व अधिशासी अभियंता ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


ग्रामीणें ने बताया कि बंगला चौराहा कस्बे में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केबीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इस पर लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर आए दिन फुंक जाता है। ग्रामीण बाजार में चंदा एकत्र कर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराते हैं। अधिशासी अभियंता आरके गौतम, तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि गांव के लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान राहुल शर्मा, घरभरन प्रजापति, विजय, योगेंद्र, भोलेनाथ, विकास गुप्ता, सेराज, हुसेन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें