फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंप्यूटर-प्रिंटर गायब, पंचायत सहायक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। मिठौरा ब्लॉक के धरमौल ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमीट्रिक मशीन समेत अन्य उपकरण गायब हो गए हैं। इस मामले में पंचायत सहायक के खिलाफ चोरी का प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने इस मामले में थाना चौक में प्रार्थना पत्र देकर गायब सरकारी सामान की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्राम प्रधान के मुताबिक, छह अक्तूबर को पंचायत भवन पहुंचने पर वहां रखे कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, बायोमीट्रिक मशीन व अन्य उपकरण गायब मिले। इसके बाद सामान के संबंध में जानकारी जुटाई गई। आरोप था कि गायब उपकरणों में से कुछ को महराजगंज स्थित एक दुकान पर बेचे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें