कोल्हुई। पनगर कोल्हुई बाजार में कमरा लेकर रहने वाले गोरखपुर निवासी रामअचल को ऑनलाइन खरीदारी में अजीबोगरीब मामले का सामना करना पड़ा। रामअचल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिनी प्रोजेक्टर का आर्डर किया लेकिन जब उन्हें डिलेवरी हुई तो पैकेट से 200 ग्राम खाद निकला।
कुछ दिन पहले रामअचल ने अपने बच्चों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म से मिनी प्रोजेक्टर का ऑर्डर किया था। मंगलवार को उन्हें पैकेट की डिलीवरी मिली। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन करीब 1100 रुपये का भुगतान किया। कमरे में ले जाकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो पैकेट से मिनी प्रोजेक्टर के बजाय करीब 200 ग्राम खाद निकला। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।