फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गूंजेगी धुन, बैंड संग मार्च करेंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थी अब न सिर्फ बैंड की धुनों के बीच प्रार्थना करेंगे बल्कि राष्ट्रीय पर्व पर बैंड के साथ परिधान पहनकर मार्च पास्ट करेंगे। स्कूलों में इसके लिए समग्र शिक्षा की तरफ से व्यवस्था होगी। इसके लिए स्कूल वार 68,000 रुपये अब मुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 1,500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में 1.80 लाख बच्चे नामांकित हैं। ऐसे पूमावि व कंपोजिट स्कूल जिसमें 250 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। इन स्कूलों में बैंड खरीद के साथ-साथ पर दो सेट ड्रेस की भी खरीद की जाएगी। समग्र शिक्षा की तरफ से प्रति स्कूल 60,000 रुपये बैंड के लिए और 8,000 रुपये ड्रेस के लिए दिए जाएंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है जहां 250 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें