चिउटहां। विकासखंड सिसवा के हेवती-मिठौरा मार्ग पर करीडिहां धूस के पास रात करीब 11 बजे डीएपी खाद लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ये हादसा पास में बने एक झोपड़ी के करीब हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय झोपड़ी में कोई सोया नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या यूपी 53 टी 5743 रसूलपुर से मिश्रावलिया खोरिया, नौतनवा की ओर जा रहा था। करीडिहां के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक जवाहिर विश्वकर्मा ने ट्रक को दाहिनी ओर मोड़ दिया। सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में डीएपी खाद लदी हुई थी। ट्रक के झोपड़ी के पास पलटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, झोपड़ी में किसी के मौजूद नहीं होने से जानमाल का नुकसान होने से बच गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत ट्रक मालिक को सूचना दी मौके पर ट्रक मालिक सुबह पहुंचकर खाद से लगी गाड़ी को निकलवाने का प्रयास कर रहे थे।