सिसवा बाजार। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम बरवा द्वारिका के पास ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार केवी का बिजली खंभा और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पांच गांवों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। बिजली खंभा और तार टूटने से हरपुर पकड़ी, मटियरिया, बेलवा घाट, सोनबरसा और चैनपुर की आपूर्ति ठप हो गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।