नौतनवा। विशेष मतदाता अभियान के तहत बीएलओ की ओर से किए गए निर्वाचन संबंधी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कार्यों का सोमवार को सुपरवाइजरों ने सत्यापन किया। तहसीलदार कर्ण सिंह की मौजूदगी में सत्यापन कार्य पूरा कराया गया।
तहसीलदार ने बताया कि पिछले माह शिविरों के माध्यम से बीएलओ ने मतदाता सूची से संबंधित फार्म-6, 7 और 8 के तहत आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की थी। सुपरवाइजरों से इन कार्यों का सत्यापन कराने के बाद मतदाता सूची फ्रीज की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होगा। बीएलओ अपने-अपने बूथों पर सूची पढ़कर सुनाएंगे और मतदाताओं से आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, सुपरवाइजर रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, जहीरूद्दीन खान, रत्नेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल, मंजूर अली, दीपेंद्र धवल, अमित सिंह, राघवेंद्र विश्वकर्मा, विनोद पटेल, प्रियंका पटेल, अनुराग कुमार, दीपचंद, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।