35 ने दिखाई दक्षता, ट्रायल में 10 चयनित
महराजगंज। राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित हुआ। स्टेडियम में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चयन जनपद से किया गया।
राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटबॉल स्पर्धा जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्पोर्ट्स स्टेडियम देवी पाटन मंडल गोंडा में होनी है। फुटबॉल कोच अबू फजल, आसिफ एकबाल व सुनील प्रसाद की देखरेख में आयोजित ट्रायल में कुल 35 खिलाड़ियों की दक्षता आंकी गई। अबू फजल ने बताया कि शुक्रवार हुए ट्रायल में अफाक, अभिनव, ताहिर, राज, श्यामसुंदर, अभिनव, अभिषेक, अंश, साहिल और शातनू का चयन प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए की गई है। यह टीम जनपद का गोंडा में प्रतिनिधित्व करेगी।
वर्जन
फुटबॉल का चयन ट्रायल शुक्रवार स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें 10 खिलाड़ियों का चयन की रिपोर्ट कोच ने दी है।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी