फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच साल में नहीं बना टैंक, पानी का इंतजार

Wed, 07 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
  ग्राम सभा लेदवा में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक।
विज्ञापन
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के लेदवां गांव के लोगों का शुद्ध पानी का सपना कार्यदायी संस्था की सुस्ती के चलते अधूरा रह गया है। समय पूरा होने के बाद भी अभी तक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लेदवां में 2021 में 1.56 करोड़ से एमएसजेएमसी एलसीईएसपीएल जेवी की ओर से 200 केएल का टैंक जून 2022 तक तैयार करना था, लेकिन अभी तक टंकी का पीलर तक नहीं खड़ा हो पाया है। ठीक इसी तरह रामपुरमीर में कार्यदायी संस्था जेएमसीएलसीईएसईएल की ओर से 18 माह में काम पूर्ण करना था, लेकिन अभी तक सोलर पैनल ही लगवाया गया है। कार्य शुरू नहीं हुआ।
कार्य की प्रगति को देखते हुए लग रहा है कि अभी काम पूरा होने में दो वर्ष लगेगा। भीषण गर्मी और बरसात में शुद्ध पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। दर्जनों गांव इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व जब इस गांव में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ तो लगा कि अब ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन निर्माण कार्य समयावधि बीतने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका।
सभी गांवों में रास्ता तोड़कर पाइप तो डाल दी गई, लेकिन जिम्मेदार रास्ता सही करना ही भूल गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर ऐसे की कार्य की प्रगति रही तो हम लोग प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगा। विजय अग्रहरि ने बताया कि जब यह टैंक का निर्माण शुरु हुआ तो बहुत ही प्रसन्नता हुई कि शुद्ध पानी मिलेगा लेकिन अब तो सपना बनकर रह गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता, जल निगम महेश चंद्र आजाद ने बताया कि काम जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें