फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: सीडीओ के निरीक्षण में बदहाल मिली स्कूल की व्यवस्था, मुख्य विकास अधिकारी ने दी चेतावनी

Sat, 22 Oct 2022 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

विद्यालय में पुस्तकों के एक कमरे में रखा पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि वे उपलब्ध पुस्तकों को बच्चों में वितरित कराएं। प्रधानाध्यापक के चिकित्सा अवकाश पर होने के कारण अभिलेखों का निरीक्षण भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के बच्चों से सवाल पूछते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पटखौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की व्यवस्था बदहाल मिली, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के रुप में तहरी दी गई है तथा विद्यालय स्टाफ के लिए अलग से भोजन बनाया गया है। उन्होंने रसोइया से पूछा तो उसने सभी के लिए तहरी बनाए जाने की बात कही, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विद्यालय में पुस्तकों के एक कमरे में रखा पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि वे उपलब्ध पुस्तकों को बच्चों में वितरित कराएं। प्रधानाध्यापक के चिकित्सा अवकाश पर होने के कारण अभिलेखों का निरीक्षण भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उन्होंने बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया तथा उससे अवगत कराने को भी कहा। विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिले, जिस पर कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें