कोठीभार/सिसवा बाजार। फाल्गुन सुदी एकादशी को राजस्थान प्रदेश के सीकर में आयोजित खाटू श्याम के मेले में शामिल होने के लिए रविवार को श्री श्याम मंदिर से भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। हारे का सहारा श्री श्याम प्रभु हमारा...पूरा वातावरण गूंजा उठा। भक्तों की टोली जयघोष के साथ नगर का भ्रमण करने के उपरांत खाटूधाम के लिए रवाना हुई।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के नेतृत्व में मारवाड़ी समुदाय की सैकड़ों स्त्री-पुरुष व बच्चों ने अपने-अपने हाथ में झंडा लेकर निशान यात्रा निकाला जो मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण के उपरांत पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान भजनों के धुन पर भक्तों ने पूरे नगर भ्रमण के दौरान नृत्य करते हुए हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, शीश के दानी की जय हो जैसे अन्य गगनभेदी नारों से पूरे नगर का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इसके बाद खाटूधाम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संत कुमार जालान, धीरज सिंघानिया, बाबू लाल अग्रवाल, बबलू शर्मा, प्रेमलता सिंघानिया, अनीता अग्रवाल मौजूद है।