फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानसूनी बारिश के असर से नहीं चुभी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को घिरे बादलों ने बनाए बारिश के आसार
विज्ञापन

34 अधिकतम और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
महराजगंज। प्री मानसूनी बारिश व मानसून के दस्तक के बाद भी बुधवार का दिन तराई में सूखा रहा। हालांकि खिली धूप के बाद भी 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने तापमान को नियंत्रित रखा। बुधवार को अधिकतम तापमान धूप निकलने के बाद भी 34 डिग्री से अधिक नहीं हो सका। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
रविवार देर रात से लेकर सोमवार तक तराई के महराजगंज में 27 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई वहीं मंगलवार पूरे दिन छाए बादलों के बीच मानसूनी बारिश ने भी तराई की धरती को भिगोया। मंगलवार सुबह 8:30 से बुधवार 8:30 के बीच जनपद में 7 एमएम बारिश हुई लेकिन बुधवार की सुबह आसमान साफ हो जाने के चलते धूप लगभग सुबह 09:00 बजे खिल गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि पूरे दिन हवा की रफ्तार लगभग 10 किमी प्रतिघंटा बनी रही जिसमें नमी मिश्रित होने के चलते धूप की चुभन नहीं महसूस हुई और तापमान भी बहुत अधिक नहीं बढ़ सका। शाम पांच बजे के बाद बादलों का डेरा एक बार फिर जरूर एकत्रित हो गया लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम को देखकर देर रात बारिश की संभावना बनी दिखी। आगामी दिनों में बारिश का क्रम बने रहने का अनुमान है, लेकिन इसमें इजाफा तीन दिन बाद ही होने की संभावना मौसम विज्ञान ने पूर्वी यूपी के जनपदों के लिए की है।
विज्ञापन

वर्जन
मानसून दस्तक देने के बाद तराई से अन्य जनपदों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में लगा है। तीन दिन तक छिटपुट बारिश के बाद बारिश की तेजी देखने को मिलेगी। इस बीच उमस भरी गर्मी जारी रहेगी।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें