फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में बादलों की आवाजाही से धूप ने नहीं किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम 35 न्यूनतम 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


महराजगंज। तराई में बुधवार को खिली धूप के बाद भी मौसम का मिज़ाज हवाओं के चलते नर्म बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के शेष दिनों में मानसूनी सक्रियता सीमित रहने वाली है। धूप की तल्ख़ी मंगलवार से घटी है। बुधवार को धूप सुबह जरूर खिली लेकिन बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते नर्म बनी रही। हालांकि दोपहर एक व दो बजे के लगभग हवा मंद पड़ने से तपिश महसूस की गई, लेकिन दिन डूबने के बाद शुरू हुई हल्की हवा ने राहत पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की है।



उत्तरी पाकिस्तान व संलग्न जम्मू के आसपास सकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण जुलाई के शेष दिनों में मानसूनी गतिविधि सीमित रहेगी। एक अगस्त से तराई में बारिश शुरू हो सकती है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें