खनुआ। उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद और सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने बुधवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर जिम्मेदार को निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल डंडा पुल का निरीक्षण किया और लाइट, गोताखोर, बैरिकेडिंग, एम्बुलेंस,नाव आदि व्यवस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है, ताकि कोई दिक्कत न हो। इस स्थल पर नौतनवा, हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ,महुअवा आदि स्थानों की दुर्गा प्रतिमाएं की जाती हैं। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर कुमार गौतम,नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ कुमार श्रीवास्तव और अन्य सुरक्षा बल आदि लोग मौजूद रहे।