फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्रामीणों को उनके संघर्ष और आदर्शों से कराया परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से सीमावर्ती गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इसमें ग्रामीणों को उनके संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने की। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने पर जोर दिया। साथ ही समाज में एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें