पुलिस कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालयी कामकाज, अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करने और रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और पुलिस कर्मियों की ओर से पूर्ण अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने जोर देकर कहा कि जनसुनवाई से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।