फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसपी ने चार थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर दिया जोर
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में चार थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निचलौल, पुरंदरपुर, नौतनवा और फरेंदा के थानाध्यक्ष शामिल रहे। इस दौरान वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बनाए रखें। जनसमस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर भी जोर दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और पुलिस की सक्रियता एवं दृश्यता बढ़ाई जाए, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में थानाध्यक्षों ने वर्तमान चुनौतियों के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें