फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मृत मिला कपड़ा व्यवसायी का पुत्र

Thu, 31 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ परतावल। परतावल चौराहे के कपड़ा व्यवसायी के बेटे की लाश उसके कमरे में मिली। जमीन पर खून गिरने से आशंका है कि हत्या की गई है। गैस कटर से लोहे का दरवाजा काटकर उसकी लाश निकाली गई।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा क्षेत्र के कोटवा निवासी जुबराइल कपड़े की बड़े व्यवसायी हैं। उनके बेटे शाबिर अली परतावल चौक गोरखपुर रोड के दूसरे मकान में पत्नी के साथ रहते थे। शाबिर ने सात साल पहले अपने गांव की ही लड़की के साथ लव मैरिज की थी। जबकि पिता ने खुला विरोध किया था। चार दिन पूर्व ससुराल में शादी थी।

 शादी में परिवार के साथ गया था। चर्चा है कि ससुराल में पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हुआ है। शाबिर वापस आया और दरवाजा बंद कर सो गया। चार दिन बाद जब घर वालों ने ससुराल में फोन किया तो उसी दिन लौट जाने की बात कही। बुधवार सुबह घरवालों ने परतावल के मकान पर गए तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


 खिड़की के रास्ते देखने पर शाबिर की लाश बेड पर दिखी। जमीन पर खून गिरा था। पुलिस ने गैस कटर से लोहे के दरवाजे को काट कर खोलवाया। एसओ संजय राय का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें