फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’फरेब की राजनीति करती है भाजपा’

Thu, 31 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा मंत्री और पदाधिकारी लग गए हैं। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे कृषि, कृषिरक्षा, अनुसंधान व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने  कहा कि भाजपा अफवाह और फरेब की राजनीति करती है। सपा अपनी बदौलत सत्ता में आई है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बुधवार को जिले में थे। सिंचाई डाक बंगले में पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर चर्चा की और रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष यमुना यादव, महासचिव आफाक अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विधायक सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को दिन में चार बजे के करीब विधायक विनोद मणि के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए धोखा व फरेब के बदौलत कुर्सी हथियाने का आरोप लगाया। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा अपने कार्यो के बदौलत सत्ता में आती है।
विज्ञापन


 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बगैर प्रत्याशी घोषित किए चुनाव लड़ रही है। सपा ने सांसद के भतीजे को जीत के लिए रोका। अब अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने से रोकना जिला पंचायत सदस्यों का काम है। चिकित्सा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज में मरीजों के सुविधा पर पानी की तरह रकम बहा रही है। दवा के लिए जितने धन की जरूरत होगी सरकार देगी।

एम्स की बात पर राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार मामले में शिथिलता बरत कर एम्स को बनारस में बनाना चाहती है। प्रमुख प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा जिला कमेटी के मौजूदगी में की जाएगी। सांसद आचार संहिता का खुला उल्लघंन कर रहे हैं आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुशील टेबड़ीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें