फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ नारे को मिला जनसमर्थन

Mon, 13 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की ओर से महादेव बसडिला के एक्सडवा चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य 15 अक्तूबर तक पूरे देश से पांच करोड़ हस्ताक्षर कराकर निर्वाचन आयोग को सौंपना है, ताकि ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत आवाज दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना आवश्यक है। यह अभियान केवल हस्ताक्षर तक सीमित नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जो भ्रष्टाचार मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें