फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किल्लत बरकरार... हंगामे के बाद पुलिस ने कराया सिलिंडर वितरण

विज्ञापन
एचपी गैस एजेंसी गोदाम भरवलियां में गैस लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।
विज्ञापन
एक हजार की बुकिंग के मुकाबले शुक्रवार को एजेंसी पर पहुंचे मात्र 325 सिलिंडर
विज्ञापन

सुबह से लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता, घंटों इंतजार के बाद भी कई लौटे खाली हाथ

ठूठीबारी। क्षेत्र में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने आपूर्ति कम होने पर हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर लाइन लगवाई और गैस सिलिंडरों का वितरण कराया।
ठूठीबारी स्थित मां शक्ति एचपी गैस एजेंसी से करीब 18 हजार ग्रामीण उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। यहां कई दिनों से सिलिंडर की कमी है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से ही लाइन लगाने के बाद लोग निराश लौटते हैं। शुक्रवार को गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग भरवलिया सिवान स्थित गैस गोदाम पर सुबह से ही खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए और लंबी लाइन लगा दी। कई घंटे इंतजार के बाद जब सिलिंडर लेकर वाहन गोदाम पहुंचा तो सीमित आपूर्ति की जानकारी मिलते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और लाइन लगवाकर गैस सिलिंडरों का वितरण शुरू कराया। हालांकि सीमित संख्या में सिलिंडर आने के कारण कई उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
उपभोक्ता रामचंद्र साहनी, सरिता देवी, विजय, राजकुमार साहनी, विद्या, शोभा चौरसिया, रमेश, छोटू, रामेश्वर त्रिपाठी, सुमन देवी, सुदामा गोंड और प्रमिला देवी ने बताया कि वे सुबह से गैस के लिए लाइन में खड़े हैं। एजेंसी पर सीमित संख्या में सिलिंडर आने से काफी परेशानी हो रही है। कई दिनों से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण रसोई का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मालिक राकेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार के लिए करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई थी, जबकि एजेंसी पर वितरण के लिए मात्र 325 सिलिंडर ही पहुंचे। गैस की किल्लत की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। सप्लाई सामान्य होते ही उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें