फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिचालक की कमी जल्द होगी पूरी, दाैड़ेंगी सभी बसें

Fri, 03 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम में परिचालक न होने के कारण बसें अब नहीं खड़ी रहेंगी। आठ जनवरी तक परिचालक की कमी से जूझने वाले डिपो को परिचालक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में गोरखपुर की तरफ से भर्ती तीन दिन बाद पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो में 62 बसें संचालित हैं और नई बसें भी आने वाली हैं। इसके बाद संख्या 64 हो जाएंगी, लेकिन 57 परिचालक ही डिपो में हैं। सोनौली डिपो में भी दो परिचालक कम हैं। परिचालक संख्या पर्याप्त न होने से डिपो की कुछ बसों को खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन अब क्षेत्रीय कार्यालय परिवहन निगम गोरखपुर ने 338 परिचालकों के लिए ऑनलाइन आवेदन चार जनवरी तक मांगे हैं। परिचालक भर्ती में पुरुष और महिला दोनों शामिल हो सकते हैं।
भर्ती 10 तारीख के भीतर करके जिन डिपो में परिचालक नहीं हैं वहां की समस्या दूर हो सकेगी और महाकुंभ में परिवहन निगम की बस भेजने में किसी भी डिपो को अड़चन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें