महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के करमहिया तिराहे पर स्थित रैना इन्फॉर्मेशन सेंटर में रुपये जमा करने आए एक युवक ने दुकानदार के मोबाइल से 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शक होने पर दुकानदार ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने खाते में रकम वापस करा ली है।
विज्ञापन
सेंटर के संचालक नीरज रैना ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे युवक दुकान पर पहुंचा। उसने पहले तीन हजार रुपये जमा कराए। इसी दाैरान उसका यूपीआई पिन देख लिया। दोबारा तीन हजार रुपये ट्रांसफर करने के बहाने मोबाइल लेकर पैसे उड़ा लिए।