महराजगंज। सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा ने रविवार को गोशाला चिउरहा और वेट–वेस्ट बैकुंठपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव ने सबसे पहले गोशाला चिउरहा को देखा। यहां पर एसडीएम सदर रमेश कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सचिव का स्वागत किया।
उन्होंने गोवंश को गुड़ व केला खिलाया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशो की संख्या के बारे में पूछा। अधिशासी नगर पालिका ने बताया कि गोशाला में कुल 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनके लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना, चोकर, गुड़, नमक, हरा चारा आदि की व्यवस्था की गई है। सभी गोवंशों की ईयर टैगिंग को पशुधन विभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पशुओं के लिए हरे चारे हेतु 1.5 एकड़ में हरा चारा उगाया जाता है। सचिव ने मौसम के दृष्टिगत भूसा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।