फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने सफाई कर्मचारी को पीटा, तीन पर मुकदमा

Wed, 10 Jan 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहा पर मंगलवार को सफाई के दौरान कुछ मनबढ़ों ने मामूली बात को लेकर एक सफाई कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को सफाई कर्मचारी की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी जयचंद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सफाई कर्मचारी है। मंगलवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पुरैना खंडी चौराहा पर सफाई कर रहा था। इसी बीच कुछ लोग मामूली बात को लेकर उनसे कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू चौधरी उर्फ गंगासागर, जंत्री, लालजी निवासी भरवलिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें