भोला की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
परिवार की आजीविका पूरी से सूर्यभान पर थी निर्भर
सूर्यभान के दो बेटे और तीन बेटियां, एक बेटी की होनी है शादी
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी में हुए सड़क हादसे में बस चालक सूर्यभान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि सूर्यभान एक निजी स्कूल में बस चालक के रूप में कार्य करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे संजय मिश्रा और राहुल मिश्रा तथा तीन बेटियां डेजी, सीमा और प्रीति हैं। इनमें से सीमा और डेजी की शादी हो चुकी है जबकि प्रीति की भी शादी होनी है। सूर्यभान अब अपने एक बेटी और दो बेटों के विवाह की तैयारी में जुटे थे। ग्रामीणों के अनुसार सूर्यभान सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उनकी असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है।