फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कबड्डी में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज का दबदबा, छह वर्गों में जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी छह वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-19 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार विजेता तथा साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज महराजगंज को पीछे छोड़कर खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता और महराजगंज इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। इसी आयु वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने खिताब जीता, जबकि गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज विजेता तथा महराजगंज इंटर कॉलेज उपविजेता बना। बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि फुलमनहा इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इससे पहले, प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी मो. अबरार अहमद ने किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल अराजी जगपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास होता है।
अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संचालन बिनोद कुमार विमल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सपना सिंह, क्रीड़ा अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें