फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही व्यक्ति ने दो ग्राम पंचायतों में नाम दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गुजरौलिया के ग्राम विकास अधिकारी परविंद कुमार पाल ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज को प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें रामूसचित निवासी ग्राम पंचायत गुजरौलिया, न्याय पंचायत विश्रामपुर, विकास खंड बृजमनगंज पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल करके दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

यह मामला जिला पंचायत राज अधिकारी महराजगंज की जांच में सामने आया। इसमें दोषी पाए जाने के बाद जांच आख्या भी संलग्न की गई है, जिसमें कुल 11 पन्नों की छायाप्रति शामिल है। ग्राम विकास अधिकारी परविंद कुमार पाल ने थानाध्यक्ष से दोषी रामूसचित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर करने को कहा है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की आरोपी रामूसचित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें