फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहा ''सहकार से समृद्धि'' अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 1000 से अधिक महिला किसान बनीं सहकारी समितियों की सदस्य
विज्ञापन

महराजगंज। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरा होने पर 29 जून से 05 जुलाई तक आयोजित सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जनपद में बुधवार को वृहद महिला कृषक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जनपद की समस्त सहकारी समितियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रत्येक समिति पर न्यूनतम पांच महिला कृषकों को सदस्य बनाया। इस विशेष अभियान में जिले की 1000 से अधिक महिला किसानों ने सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने बताया कि सहकार से समृद्धि अभियान का उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिलाओं को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं कृषि क्षेत्र में अधिक सक्षम बनाना है। सहकारी समितियों से जुड़ने वाली महिलाओं को उर्वरक, बीज, ऋण, कृषि परामर्श तथा अन्य सहकारी सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त होगा। इससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा और कृषि निर्णयों में उनकी सहभागिता भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सहकारी सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को जनपद की सभी समितियों पर सहकार से समृद्धि शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें किसानों ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। 30 जून को प्राकृतिक एवं जैविक खेती जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा गोबर की खाद, ढैंचा एवं अन्य जैविक विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सहकारिता विभाग ने अधिक से अधिक महिला किसानों से सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण कर इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें