फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिनों से मुख्य मार्ग पर ही पड़ा रहा रोलर, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के साथ ही दुर्घटना की आशंका, प्रभावित हो रहा व्यापार
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक, पिला रहे आश्वासनों की घुट्टी
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा के अस्पताल तिराहा पर विगत दो दिनों से मुख्य मार्ग पर ही रोड रोलर खराब पड़ा रहने से लोग परेशान रहे। इसके कारण पूरे दिन कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार की शाम 4:30 बजे रोलर को ठीक कराकर हटा दिया गया।
आलम यह है कि नौतनवा कस्बे में कुंसेरवा से छपवा बाईपास चौराहा तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है। शुक्रवार की सुबह रोड रोलर अस्पताल तिराहा के पास पहुंचा तो अचानक बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन आगे नहीं बढ़ सका तो चालक ने मिस्त्री को बुलाया। ऐसे में रोड रोलर सड़क पर ही रहने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। रोलर की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही इससे जाम की समस्या हो रही है और आसपास के व्यापारियों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। शनिवार की शाम को रोलर को ठीक कर हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, गौतम जोशी, ठाकुर लाल अग्रहरि, संजय गुप्ता, संतोष कसौधन, आशीष अग्रहरि, रोशनलाल, देव अग्रहरि, पप्पू जोशी, सुरेश जायसवाल, अनिल कुमार, राकेश कुमार आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। सीओ अंकुर गौतम का कहना है कि पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। आमजन को समस्या न हो इसके लिए मौके पर पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें